खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । वाणिज्य विभाग, डी० एस० बी० परिसर, नैनीताल के विभागाध्यक्ष प्रो0 अतुल जोशी ने बताया कि बी0 कॉम० आनर्स (B.Com. Honours) प्रथम सेमेस्टर व बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर (शिक्षण सत्र 2023-24) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी, जिनके द्वारा समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया गया है, की प्रथम वरीयता सूची निर्गत की जा रही है। वरीयता सूची के अनुसार अर्ह अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों तथा ऑनलाईन आवेदन पत्र की प्रति के साथ दिनांक 12-15 जुलाई 2023 (11 बजे से 02 बजे) के मध्य विभाग में उपस्थित होकर अपना प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के मध्य उपस्थित ना होने पर अभ्यर्थी के प्रवेश सम्बन्धी किसी भी दावे पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा तथा प्रथम वरीयता सूची के प्रवेश के पश्चात रिक्त सीटों के सापेक्ष द्वितीय वरीयता सूची निर्गत कर दी जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page