खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भूलपुरा में 8 फरवरी को हुई घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को 10 फरवरी को जांच अधिकारी नामित किया गया ।

इसी क्रम आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि किसी व्यक्ति को बनभूलपुरा में हुई घटना से संबंधित कोई भी तथ्य, साक्ष्य, बयान दर्ज कराने हो तो वह व्यक्ति एक सप्ताह के भीतर आय़ुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल कैंप कार्यालय,खाम बंगला हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि (सुबह 10 से शाम 5) बजे तक अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्य सहित बयान अंकित करा सकते हैं। साथ ही कैंप कार्यालय नंबर 05946-225589 में संपर्क कर सकते हैं।

ALSO READ:  अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों में दिखा पेनल्टी शूट आउट का रोमांच,

 

————————

जिला सूचना कार्यालय नैनीताल

You missed

You cannot copy content of this page