खबर शेयर करें 👉

बी ए में अध्ययनरत 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर ही फांसी लगा लगा ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दिनेशपुर उधमसिंहनगर के निकटवर्ती गांव रामबाग निवासी नित्यानन्द सरकार की 21 वर्षीय पुत्री करिश्मा घर में कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे से झूल गयी।  मौके पर उसकी मां ने लड़की को फंदे से लटका देखा तो उसने चीख पुकार की। जिस पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और तत्काल उसे फंदे से उतारकर दिनेशपुर में निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों के लिये पूछताछ कर रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page