खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  राजकीय राजस्व वाहन चालक संघ जनपद नैनीताल का गुरुवार को कलक्ट्रेट संघ भवन में हुए आठवें द्विवार्षिक  अधिवेशन में भगवत बोरा जिलाध्यक्ष व नासिर हुसैन जिलामंत्री चुने गए ।
    संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश लाल एवं राजकीय वाहन चालक महासंघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, मिनिस्ट्रियल संगठन के जिलाध्यक्ष कमल उपाध्याय एवं चतुर्थ श्रेणी संगठन के जिलाध्यक्ष पान सिंह अधिकारी की देखरेख में  यह चुनाव संपन्न कराये गए। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए । अधिवेशन में जनपद के राजस्व विभाग के वाहन चालकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अधिवेशन में अपने विचार रखे ।
   अधिवेशन में सर्व सम्मति से राजस्व वाहन चालक संघ के भगवत बोरा अध्यक्ष, संजय कुमार उपाध्याय, नासिर हुसैन जिला मंत्री,पान सिंह फर्त्याल कोषाध्यक्ष, पूर्णानन्द भट्ट ऑडिटर,जनार्दन खोलिया व उमेश चन्द्र कूड़ाई प्रचार मंत्री,खड़क सिंह अधिकारी सलाहकार व गोपाल सिंह अधिकारी संरक्षक चुने गए ।

You missed

You cannot copy content of this page