खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती समारोह में रविवार को नैनीताल में विविध कार्यक्रम होंगे ।  इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये पूर्व सांसद  इला पन्त व उनके पुत्र सुनील पन्त भवाली पहुंच गए हैं ।
     नैनीताल में पन्त जयंती समारोह के मुख्य संयोजक पूरन मेहरा ने बताया कि गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के मौके पर सुबह 10.30 बजे मल्लीताल में स्व.पंतजी की प्रतिमा में माल्यार्पण होगा । जिसके बाद पन्त पार्क में सभा होगी । यह कार्यक्रम करीब 1 बजे तक चलेगा । समारोह में कई कार्यक्रम होंगे । जिसमें इला पन्त व सुनील पन्त भी मौजूद होंगे । इस समारोह को सफल बनाने में मुख्य संयोजक पूरन मेहरा, संयोजक गोपाल रावत,ललित भट्ट, उत्तराखण्ड संयोजक राजेश कुमार आदि जुटे हैं ।
उन्होंने आम जनता से इस समारोह में बढ़चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है ।

You missed

You cannot copy content of this page