खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भाजपा नैनीताल जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ब्लॉकों और ग्रामों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

डॉ. आर्य ने अपने दौरे की शुरुआत रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिरसा नैनीपुल से की, जहाँ उन्होंने पूर्व प्रधान श्री रणजीत सिंह  सहित ललित सिंह, रमेश बिष्ट, लीला देवी, पूजा आर्या और श्याम सिंह जीना जैसे प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की।

​सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार: अपने भ्रमण के दूसरे चरण में डॉ. आर्य 58-विधानसभा नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक स्थित मझेडा पहुँचे। यहाँ उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाकर उत्तराखंड सरकार की ‘एसीपी’ (ACP) योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ‘डबल इंजन सरकार’ द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुँच सके।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

 

 

​स्थानीय नेतृत्व से संवाद: मझेडा में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में श्री भवानी राम जी, श्री हरीश राम जी, मनीष कुमार, सूर्य प्रसाद, कैलाश जी, तुलसी राम, टीकाराम, मोहन चंद्र, बिजेंद्र प्रसाद और ख्याली राम जी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. आर्य ने सभी से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी एक अहम बैठक कल 12 जुलाई को हल्द्वानी में होगी,

 

 

​विकास कार्यों पर चर्चा: दौरे के अंतिम चरण में डॉ. आर्य पुनः रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब क्षेत्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बच्ची सिंह बिष्ट , प्रेम सिंह और मदन सिंह  सहित अन्य ग्रामवासियों से भेंट की। इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की गई। डॉ. आर्य ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page