खबर शेयर करें 👉

पैंसे के लेनदेन में धोखाधड़ी करने के आरोप में अल्मोड़ा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह रावत सहित चार लोगों के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

कोतवाल अरुण कुमार के अनुसार गोपाल धारा अल्मोड़ा निवासी अनिल बिष्ट ने तहरीर दी कि उसने 2019 में एन टी डी निवासी निशांत कपूर के माध्यम से अमन खान, दर्शन सिंह रावत व पान सिंह अधिकारी से 27 लाख रुपया ब्याज में उधार लिया । जिसके एवज में उसने चैक व स्कार्पियो दी थी । बाद में उंसने यह पैंसा ब्याज सहित लौटाया । किन्तु अब ये लोग उसके चेक व स्कार्पियो नहीं लौटा रहे हैं । पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page