खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिला कार्य समिति 24 मई को खेल मैदान नगर पालिका बैंक्वेट हॉल भवाली में आयोजित की जाएगी ।

सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भवाली में कार्यक्रम स्थल में जाकर कार्यसमिति की रूपरेखा एवं सफल आयोजन के लिए भवाली मंडल के कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की ।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति देहरादून में आयोजित होने के उपरांत 24 मई को प्रदेशभर में सभी जिलों की कार्यसमिति आयोजित की जा रही है । भवाली मंडल में आयोजित हो रही नैनीताल जिले की कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारणी सदस्य, मोर्चो के जिला अध्यक्ष , मंहामत्री मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री महा-जनसंपर्क अभियान के मंडलों के संयोजक ,सह संयोजक सांसद,विधायक,  मेयर,जिला पंचायत अध्यक्ष , नगर पालिका , नगर पंचायत अध्यक्ष,ब्लाक प्रमुख,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष सादर आंमत्रित रहेंगे।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पंजीकरण , अतिथि स्वागत , कार्यक्रम स्थल साज सज्जा , जल-पान , ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ को सौंपते हुये कहा भवाली मंडल में जिला कार्यसमिति का आयोजन करने की जिम्मेदारी देने के पीछे पार्टी की मंशा कार्यकर्ताओ में मातृ संगठन की मजबूती एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है , जिला कार्यसमिति में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी कैलाश शर्मा संबोधित करेंगे । जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कार्यसमिति में लगभग 200 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

इस दौरान जिला महामंत्री नवीन भट्ट , जिला मंत्री नितिन राणा , संजय पांडे , अमित चौधरी , विनोद मेहरा , पंकज अद्वेती ,प्रकाश आर्या अंकित पांडे , हरेंद्र बिरोडिया ,नन्दन कोरंगा , कमलेश बिष्ट , बहादुर अनेरिया , गिरीश भट्ट , पूरन सुयाल , समेत भवाली मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे

You missed

You cannot copy content of this page