खबर शेयर करें 👉

भाजपा मंडल नैनीताल की यहां मल्लीताल शिशु मंदिर में हुई बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई।
जिसमें मंडल के सभी बूथों में बूथ अध्यक्षों  के माध्यम से पन्ना प्रमुख बनाए जाने  की समीक्षा की गई। कहा गया कि सभी पन्ना प्रमुख अपने अपने क्षेत्रों में पन्ने में उल्लिखित मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाकर मतदान हेतु अभियान चलाएंगे।
यह भी तय किया गया कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है, इसलिये सभी एकजुट होकर अपनी विधानसभा में कमल का फूल खिलाने का हर संभव प्रयत्न करें। साथ ही आने वाली 27 जनव को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरिता आर्य के नामांकन किए जाने की तैयारी के विषयमें भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने की  ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

You missed

You cannot copy content of this page