खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बेतालघाट में आयोजित हो रहे बेतालेश्वर मेले के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शिरकत की। मेले में पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

 

 

इस अवसर पर डॉ. आर्य ने मेले के मुख्य संयोजक दीप रैखाडी जी एवं संरक्षक पूरन अरोड़ा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। महोत्सव में उपस्थित भारी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक मेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

​रामगढ़ ब्लॉक में जनसंपर्क: बेतालघाट मेले के बाद भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नैनीताल चौपड़ा सिरसा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना रहा।

ALSO READ:  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षकों के 'अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण' के लिए आदेश जारी, आवेदन 17 जुलाई से होंगे ।,

​डबल इंजन सरकार की योजनाओं का प्रचार: ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन सरकार’ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपड़ा सिरसा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य  नीरज कुमार, बूथ अध्यक्ष सोनू,  बहादुर सिंह जीना,  चंद्रशेखर ,  रतन राम,  विनोद कुमार,  आशीष , रणजीत सिंह, सुरेश तिवारी और शंकर दत्त सहित कई स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

ALSO READ:  कुमाऊं विश्वविद्याल के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता  नरेन्द्र सिंह रजवार का आकस्मिक निधन,

​कूल ग्राम सभा में बैठक: इसी कड़ी में डॉ. आर्य ने रामगढ़ ब्लॉक की कूल ग्राम सभा में भी एक महत्वपूर्ण जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। यहाँ भी उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरेंद्र खत्री, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी ,  प्रकाश चंद्र , चंदन सिंह , जीवन खत्री  एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

 

You missed

You cannot copy content of this page