खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के भाजपा नेताओं ने शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान आ रही दिक्कतों से अवगत कराया ।

    भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से अरविंद पडियार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाकिशन पोखरिया आदि ने मुलाकात की तथा उन्हें नैनीताल में पर्यटन को और विस्तार देने की मांग की । जिसके तहत नैनीताल के आसपास के गांवों में पर्यटन गतिविधियां विकसित करने की मांग की । साथ ही नैनीताल के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े छोटे कारोबारियों नाव चालकों,रिक्शा चालकों, घोड़ा चालकों, फड़ कारोबारियों आदि से जुड़े मुद्दों से भी अवगत कराया ।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page