खबर शेयर करें 👉

चम्पावत के भाजपा नेता व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के विधायक प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र के सड़क हादसे में निधन होने पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ।

बताया गया है कि रविवार की टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास बाइक अनियंत्रित होने से भाजपा नेता व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के इकलौते युवा पुत्र की मौत हो गई।  ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 11 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत रविवार शाम पांच बजे बाइक से टनकपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने बताया कि ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले में बाइक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। बाइक चला रहे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को बाहर निकाल कर 108 सेवा से अस्पताल भिजवाया।

You missed

You cannot copy content of this page