खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह कार्की के नेतृत्व में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर  विषय को लेकर नैनीताल कलब में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में चुनाव सुधारों पर दिए गए भाषण को नैनीताल मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को सुनाने की व्यवस्था बनाई।

भाषण को सुनने के बाद एक प्रश्नोत्तरी भी कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित की गई,  वीडियोग्राफी सेशन भी आयोजित किया गया ।  जिसका उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी जानकारी को कार्यकर्ताओं तक सही व स्पष्ट और तथ्यात्मक रूप से पहुँचाना रहा।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

प्रशिक्षण के दौरान एसआईआर की प्रक्रिया तथा आम जनता की शंकाएँ व अफवाहों से बचाव तथा संगठनात्मक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर लगभग 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की और विषय से जुड़े प्रश्न भी रखे ।

सेशन के दौरान पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी की गई जिसे आगे संगठनात्मक नेटवर्क एवं प्रशिक्षण माध्यमों में उपयोग में लाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक सही जानकारी पहुँचाई जा सके।

 

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और एक जिममेदार कार्यकर्ता की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

ALSO READ:  संसद मार्च के लिए दिल्ली जा रहे उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ऋषिकेश स्टेशन से गिरफ्तार, पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति

 

कार्यक्रम में नितिन कार्की मंडल अध्यक्ष, आशीष बजाज मंडल महामंत्री, विक्रम राठौर मंडल उपाध्यक्ष, मयंक पंत मंडल कोषाध्यक्ष, विकास जोशी मंडल मंत्री, भारत मेहरा मंडल कार्यालय मंत्री, आनंद बिष्ट, संतोष कुमार, मनोज पवार, पंकज बरगली, बच्ची लाल, रोहित भाटिया, सभासद मनोज जगती, लाल सिंह बिष्ट, ललित तिवारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सागर, विक्रम रावत, कविता गंगोला मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, मीना बिष्ट तथा युवा मोर्चा से रितुल कुमार, युवराज सिंह करायत आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page