खबर शेयर करें 👉

जागेश्वर विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा ने कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल को पराजित किया है । गोविंद सिंह कुंजवाल इस सीट से लगातार चार बार से विधायक थे । पिछला चुनाव भी वह मात्र 399 मतों से भाजपा के सुभाष पांडे को हराया था ।लेकिन इस चुनाव में भाजपा ने यह सीट जीत ली है ।मोहन सिंह मेहरा पहले कांग्रेसी थे और गोविंद सिंह कुंजवाल के खास समर्थकों में से थे । लेकिन पिछले चुनाव में वे स्वयं के लिये टिकट चाह रहे थे । लेकिन उन्हें टिकट न मिलने से वे नाराज हो गए थे । मोहन सिंह मेहरा करीब साढ़े तीन हजार मतों से जीते हैं । अभी उनके जीत की घोषणा होनी बाकी है ।

You missed

You cannot copy content of this page