खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ० हरीश सिंह बिष्ट एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट ने सोमवार को गेठिया स्थित श्री देवी मंदिर एवं भूमिया ज्यू मंदिर में की पूजा अर्चना की ।

 

 

शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के शुभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट ने आचार्य पंडित प्रकाश जोशी के सानिध्य में गेठिया स्थित श्रीदेवी मंदिर एवं प्राचीन भूमिया ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

आज प्रातः 9:30 बजे शुभ मुहूर्त अनुसार स्वस्ति वाचन गणेश पूजन किया गया। तदुपरांत देवी कवच पाठ एवं श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। यहां के प्राचीन भूमिया जी मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज किरौला, भुमिया जी मंदिर के प्रधान पुजारी लक्ष्मण सिंह कुरिया, उत्तराखंड परिवहन निगम के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पदम सिंह कुरिया , दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह किरौला, गौरव कुरिया, लोकेश कुरिया, पियूष कुरिया समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page