खबर शेयर करें 👉

भीमताल ।  ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने मंगलवार 1: 30बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैडियागांव का औचक निरीक्षण किया तो इस केंद्र में ताला लटका मिला ।    इस अस्पताल में न तो कोई भी कर्मचारी मिला और न ही सूचना बोर्ड में कोई सूचना ।

ब्लॉक प्रमुख ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने की स्पष्ट जानकारी मांगी। है। प्रमुख ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं परंतु कर्मचारियों की गैर हाजिरी व कोई संपर्क नंबर ना लगे होने से जनता की फजीहत होती है । उन्होंने कहा इस प्रकार के कर्मचारियों की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दास्त नही किया जायेगा । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस प्रकार के प्रकरणों की जांच करने ,अपने समय के अनुसार वहां उपस्थित रहने व  हैडियागांव के इस प्रकरण से स्थिति स्पष्ट कराने के निर्देश दिए हैं  ।

ALSO READ:  लेकब्रिज चुंगी का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच समिति गठित कर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट ।

उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सूचना व सम्पर्क नंबर लगवाने के निर्देश दिए इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि कमल जोशी मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page