खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भाजपा नगर मंडल नैनीताल ने रविवार को सात नम्बर शक्ति केन्द्र तारा हाल बूथ संख्या 79 में सदस्यता अभियान (संगठन पर्व ) के तहत बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की ।
 इस बैठक में मुख्य वक्ता प्रो. ललित तिवारी  ने सदस्यता अभियान में प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने का आग्रह किया ।
 मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाने के दिशा निर्देश दिए ।भाजपा नेता अरविंद पडियार ने सदस्यता अभियान में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया । बैठक में बूथ अध्यक्ष पुष्पा राणा, शक्ति केन्द्र संयोजक तारा राणा,प्रभारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट,प्रकाश कुमार,रोहित कुमार, चंद्र प्रकाश खन्ना,चंपा रेखाड़ी, हंसा रावत,हेमा वर्मा, विनोद कुमार(विन्नु ), सुनील कुमार, बच्ची कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page