खबर शेयर करें 👉

बुधवार की सुबह बन्द सड़कों की सूची-:

 

नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रोय राजमार्ग में डोलमार के पास लगातार बोल्डर व मलवा गिर रहा है । जिससे यह एक नया डेंजर जोन उभर रहा है ।

जिला प्रशासन ने इस स्थान पर 3 जे सी बी,मशीनें लगाई हैं । जो मलवा व बोल्डर गिरने पर उन्हें सड़क से हटा रही हैं ।

यहां पर वन वे सिस्टम के तहत वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है ।

ALSO READ:  आदेश -: कुमाऊं मंडल में एलटी संवर्ग के शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, दो सप्ताह में मांगी आपत्तियां,

अपर जिलाधिकारी विवेक राय सुबह से मौके पर मौजूद रहे।

इधर भवाली रोड में कल रात बन्द हुआ यातायात बुधवार की सुबह सुचारु कर दिया था । लेकिन पाइंस के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय बना हुआ है ।

इस बीच बुधवार की सुबह बारापत्थर के पास एक कार सड़क में पलट गई । जिस कारण काफी देर तक इस सड़क में यातायात बाधित रहा । हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ । कार को मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से सीधा कर यातायात बहाल किया ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

 

बुधवार की सुबह तक जिले के कई ग्रामीण मार्ग यातायात के लिये बन्द थे । जिन्हें आज शाम तक खोले जाने की संभावना है ।

You missed

You cannot copy content of this page