खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती  सहज परम धाम में ब्रह्मलीन सद्गुरु श्री गौरी शंकर दीक्षित के जन्मोत्सव पर रविवार को भजन संध्या के बाद  आज सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

गांधी ग्राम ताकुला स्थित सहज परम धाम में देर रात तक आयोजित भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों का आनन्द लिया। जिसके बाद सोमवार को धाम के वर्तमान संरक्षक सद्गुरु अमर नाथ दीक्षित की ओर से ब्रह्मलीन सद्गुरु श्री गौरी शंकर दीक्षित का अभिषेक कर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद गृहण किया। भंडारा शाम तक चलता रहा। भंडारे में श्रुति दीक्षित, पृथ्वी नाथ दीक्षित, तारा जोशी, प्रकाश चन्द्र भट्ट, किशन सिंह भट्ट, सुशील वर्मा, राजपाल अरोड़ा व सुनीता मौजूद रहे।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

You missed

You cannot copy content of this page