खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । बंधन बैंक की एक शाखा नैनीताल में भी खुल गई है । मल्लीताल मोहन को. चौराहे के पास शुक्रवार को नैनीताल की विधायक सरिता आर्य ने किया ।
     इस मौके पर बैंक के अधिकारियों ने बताया कि पूरे देश में बंधन बैंक की 1446 से अधिक शाखायें हैं । बैंक ने अपनी स्थापना के 7 साल के भीतर 3 करोड़ ग्राहकों का परिवार तैयार कर उन्हें निरंतर सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। बैंक का कुल व्यव साथ रु. 2,17,000 करोड़ से अधिक है।
     शुक्रवार को बंधन बैंक की नैनिताल शाखा का उदघाटन नैनिताल की विधायक  सरिता आर्या बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक उनियाल, निदशक एवं प्रधानाचार्य लौंगव्यू पब्लिक स्कूल भुवन चन्द्र त्रिपाठी एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विधिवत किया गया।
समारोह के दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक निर्मल सुयाल, शाखा प्रबन्धक संतोष पांडे, उपशाखा प्रबन्धक कैलाश टम्टा, बैंक कर्मचारी तेज धौनी, भुपेन्द्र बर्गली, कुनाल जोशी, प्रज्ञा पंत, आशा नैनवाल, अंजली जोशी आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page