खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार के कालाढूंगी रोड में बजून के पास ब्रेक फेल हो गए और वह डिवाइडर से टकरा गई जिससे गाड़ी में सवार चार लोग बाल बाल बच गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार नैनीताल घूमने आए मोहल्ला पट्टी मोड़ कांठ मुरादाबाद निवासी योगेंद्र कुमार व गौरव यादव अपनी पत्नी के साथ इन दिनों अपनी कार संख्या यूपी 20 ए जेड 8005 से नैनीताल घूमने आए थे  ।वृहस्पतिवार को नैनीताल घूम कर वापसी के दौरान कालाढूंगी रोड पर बजून में अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और कार बजून से 100 मीटर पहले डिवाइडर पहाड़ी से टकरा गई ।  हादसे में कार चालक गौरव के सिर तथा उनकी पत्नी निशा यादव के कंधे में चोट आई  ।इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे मंगोली पुलिस चौकी के कॉन्स्टेबल अयूब हुसैन द्वारा घायलों को 108 की मदद से तत्काल ही कालाढूंगी उपचार के लिए भिजवा दिया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page