नैनीताल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पर्यटक सीजन को देखते हुए नैनीताल जिले को दो कंपनी अर्द्ध सैनिक बल (एस एस बी) उपलब्ध कराई है । जिनकी तैनाती कैंची धाम,नैनीताल व अन्य स्थानों में की गई है ।
इसके अलावा चारधाम एवं मानसखंड यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य को भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा जनपद नैनीताल को सीमा सुरक्षा बल की 02 कंपनियां प्राप्त हुई हैं। एस पी नैनीताल डॉ.जगदीश चंद्र के मुताबिक नैनीताल को मिली दो कम्पनियों में से एक कंपनी काठगोदाम, हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में,दूसरी कंपनी कैंची धाम, नैनीताल, मल्लीताल एवं हाईकोर्ट रूट पर तैनात की गई है।
इन सुरक्षा बलों का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्गों पर यातायात को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखना, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, संवेदनशील स्थानों पर क्यू आर टी (Quick Response Team) के रूप में त्वरित कार्रवाई,
आवश्यकता पड़ने पर आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की तरह सक्रिय भूमिका निभाना है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
🙏 *जनता व पर्यटकों से अपील*
* यात्रा के दौरान संयम और अनुशासन बनाए रखें, दिशा निर्देशों का पालन करें।
* किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
* सुरक्षित यातायात हेतु डायवर्जन प्लान का पालन करें।


