खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  सीआरएसटी इंटर कालेज  में आयोजित स्व.भुवन चन्द्र साह स्मृति अंतर विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका एकल प्रतियोगिता में श्रृष्टि मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर, कावेरी मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर, मनस्वी सिंह हरमन माइनर भीमताल तथा निहारिका भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है । इधर आज बैटर्न वर्ग में भी कई मुकाबले हुए ।
  बालक सीनियर वर्ग में सेंट जोजफ कॉलेज के महिराज, एस0वी0 सिंह, सुयश, ए0ओली तथा आदित्य ग्रोवर बिरला विद्या मंदिर, आवास अधिकारी जी0डी0 गोयंका नौकुचियाताल, वंश अग्रवाल बिरला विद्या मंदिर एस0 बलियान बिरला विद्या मंदिर नैनीताल ने क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया ।
 जूनियर बालक वर्ग में अंशदीप सेंन्ट जोसेफ कालेज, भावेश भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, वाणु चावला बिरला विद्या मंदिर, आर0 बजाज सेंन्ट जोसेफ कालेज, एम0 जैन बिरला विद्या मंदिर, ए0 अंसारी सेन्ट जोसेफ कालेज, नितिन सेन्ट जेवियर तथा युवान सेन्ट जोसेफ कालेज ने क्वाटर फाईनल में प्रवेश किया।
निर्णायक शैलेश साह, चंदन बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, ग्रुप कैप्टन अच्युत, संजय साह, इन्द्र मोहन शर्मा हैं। इस अवसर पर आयोजक सचिव शैलेंद्र चौधरी,प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, रितेश साह तथा गणेश दत्त लोहानी आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page