नैनीताल।
उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा श्री कैड़ा को नैनीताल नगर के विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा नगर पालिका के हालिया जनविरोधी निर्णयों एवं व्यवस्थागत समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया, ताकि जनता की समस्याओं का शीघ्र और सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2027 में प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और कार्यकुशलता के बल पर संगठन एवं सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त कर सकता है, क्योंकि यहाँ का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र एवं जनसेवा की भावना से कार्य करता है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का आह्वान किया। वहीं, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का अभियान जारी है, जिसके दम पर नैनीताल नगर में वर्ष 2027 में भाजपा पुनः ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्य , मनोज भट्ट , प्रकाश आर्य , आशीष बजाज , सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत , मंडी परिषद उत्तराखंड सरकार के सलाहकार मनोज जोशी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, डॉ . भुवन चंद्र आर्य, प्रो.ललित तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इनके साथ ही जीवंती भट्ट , अमिता साह , हरीश राणा, शैलेन्द्र बरगली , निखिल बिष्ट, मीरा बिष्ट , मयंक पंत , संजयोज, हेमंत बेदी, गौरव हार्पर, हेमलता पांडे , रश्मि सिराला , गीता सिराला , युवा मोर्चा महामंत्री युवराज सिंह करायत , उपाध्यक्ष आध्या जायसवाल , उपाध्यक्ष करन साह , आईटी संयोजक पायल , नामित सभासद आनंद बिष्ट, भगवत रावत , गजाला कमाल , काजल आर्या , श्रीमती मीनू बुड़लाकोटी, संतोष कुमार , महेश कार्की , राहुल जोशी , गोविन्द मेहरा, कमल जोशी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, नामित सभासद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नैनीताल के तल्लीतल डाँट पर पहुँचने पर मंत्री रामसिंह कैडा का बरसात के बावजूद भाजपा, विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं का क़ाफ़िला उन्हें नैनीताल क्लब लेकर गया। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ .सरस्वती खेतवाल, अरविंद सिंह पड़ियार, पूरन मेहरा, बहादुर सिंह रौतेला, प्रकाश आर्य, सभासद गीता उप्रेती, सपना बिष्ट, शीतल कटियार, ग्राम प्रधान रिंकू देवी, अजय कुमार, विक्की कुमार, संतोष कुमार, कमल सिलेलोन, कंचन चंदोला, धर्मानन्द पालीवाल, नन्दाबल्लभ भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, पंकज भट्ट, उत्कर्ष बिष्ट, मोहित पंत, रीना मेहरा और पूर्व प्रदेश मंत्री अरुण कुमार सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



