खबर शेयर करें 👉

भीमताल। हरमन माइनर स्कूल भीमताल में एनसीसी कैडेटों का शुक्रवार को रैंक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें जूनियर व सीनियर विंग के 70 कैडेट्स ने भाग लिया। समारोह यूके एनसीसी बटालिन नैनीताल के कर्नल बीसी मलागी निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कर्नल बीसी मलागी ने सीनियर अंडर आफिसर रैंक से कैडेट योगेश तिवारी, अंजली बिष्ट, सार्जेट रैंक से अयाजुद्दिन अली, कार्पोरल रैंक से जीवन सागर सिंह, युक्ति, लांस कार्पोरल रैंक से कार्तिक कनौजिया, नेहा जोशी नवाजा गया। कर्नल मलागी ने कैडेटों को सेना में अफसर बनने के लिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने और सपनों को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने पैरेड व एनसीसी गीत भी प्रस्तुत किया। अंत में प्रधानाचार्य केडी सिंह ने कर्नल मलागी, नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह समेत एसीसी बटालिन नैनीताल से आये जवानों का आभार जताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के महत्व के बारे में बताया ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page