खबर शेयर करें 👉

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए  नाचनी कक्कड़ सिंह बैण्ड से आगे बागेश्वर होकरा-सामा जाने वाले तिराहे पर चेकिंग करते हुए एक व्यक्ति के पास से चार भालुओं की पित्त बरामद की है । जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 65 लाख रुपये बताई जा रही है ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

पुलिस  के अनुसार होकरा की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति दुर्गा सिंह हरकोटिया पुत्र स्व. किशन सिंह, निवासी ग्राम निकिला खलपाता थाना कपकोट जिला बागेश्वर को रोककर चैक किया गया, तो उसके पास से 4  भालूओं की पित्ती बरामद की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी, लवराज सिंह पांगती को बुलाया गया जिनके द्वारा भालू की पित्ती की पहचान की गई। बरामद भालू की पित्ती की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैंसठ लाख रुपये  आंकी गई है। अभियुक्त द्वारा भालू की पित्तियों को नेपाल के रास्ते अन्तर्राष्ट्रीय बाजर में सप्लाई किया जा रहा था।

You cannot copy content of this page