खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल शेरवानी लॉज के निकट स्थित शिव मंदिर में रखे दो गुल्लकों के ताले तोड़कर उनमें भेंट स्वरूप चढ़ाई गई नकदी चुराई गई है । यह घटना मंदिर में लगाये गए सी सी टी वी फुटेज में कैद हुई है।  घटना 13 नवम्बर की रात्रि करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है ।

सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद ललिता (लता दफौटी) ने घटना की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दे दी है ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची --: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: आई ए एस अधिकारियों के दायित्वों में भारी बदलाव, देखें सूची ।

बताया गया है कि आज गुरुवार की सुबह पूजा के लिये मंदिर आई एक स्थानीय महिला ने एक गुल्लक का ताला टूटा होने पर इसकी जानकारी स्थानीय सभासद ललिता (लता दफौटी) को दी । साथ ही सी सी टी वी कैमरा के स्थानीय ऑपरेटर को भी बुलाया गया । इस दौरान वहां पहुंचे लोगों ने मन्दिर के अंदर रखे दूसरे गुल्लक का ताला टूटा हुआ देखा । जिसके बाद पिछले कई दिनों के सी सी टी वी फुटेज खंगाले गए । जिसमें 13 नवम्बर की रात एक युवक को गुल्लक के ताले तोड़ते हुए देखा गया है । उसकी पूरी हरकत कैमरे में कैद हुई है ।

ALSO READ:  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का नैनीताल में जोरदार स्वागत: विकास कार्यों के लिए सौंपा ज्ञापन, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का भरा दम,

 

सभासद लता दफौटी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page