खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड मूल के प्रो. प्रदीप कुमार जोशी को देशभर में प्रवेश परीक्षाएं कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन टी ए) का चेयरमैन नियुक्त किया है ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. प्रदीप कुमार जोशी एनटीए के नए चेयरमैन होंगे। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष के लिए होगी। इससे पहले वह संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। वह छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

कुमाऊं विश्व विद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने प्रो. जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ,प्रो नीलू लोधियाल ,डॉ. दीपक कुमार ,डॉ. विजय कुमार ,डॉ. दीपिका गोस्वामी ,डॉ. संतोष कुमार ,डॉ. दीपाक्षी जोशी ने बधाई देते हुए  उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताया है।

You missed

You cannot copy content of this page