नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा लोकभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में आयोजित “चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट” का शनिवार की सुबह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने “टी ऑफ” (शुभारंभ) किया । इस मौके पर न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा,न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय,न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी सी एस रावत,महासचिव सौरभ अधिकारी ने भी गोल्फ में बेहतरीन शॉट का प्रदर्शन किया ।

(जस्टिस रविन्द्र मैठाणी शॉट खेलते हुए)
इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड हाईकोर्ट के अलावा अन्य उच्च न्यायालयों के अधिवक्ता व कुछ न्यायधीश,न्यायिक अधिकारी भी प्रतिभाग कर रहे हैं ।

(जस्टिस आलोक मेहरा शॉट खेलते हुए)
टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार गुप्ता ने बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना की । कहा कि इस तरह के आयोजनों से बार व बैंच के बीच संबंध मधुर होते हैं । उन्होंने नैनीताल गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना भी की ।

(जस्टिस सुभाष उपाध्याय शॉट खेलते हुए)
दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को जिन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं उनमें मुख्य न्यायधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता, जस्टिस सिद्धार्थ साह, अधिवक्ता विनायक पंत, राहुल वर्मा, रवि अग्रवाल, मुकेश चंद वशिष्ठ, आशुतोष गुप्ता
सुनील कुमार, स्वस्तिक सिंह, करन मेहरा, दिव्यांश प्रताप, सौरव अधिकारी, डी.सी.एस. रावत, डॉ. चंद्र एस. जोशी, डॉ.एम.एस. पाल, जस्टिस जे.सी.एस. रावत, जस्टिस बी.एस. वर्मा, टी.पी. सिंह, जस्टिस जैनेंद्र कुमार रांका, पुनीत बिंद्रा, कर्नल एच.एस. शर्मा, एस.के. शर्मा, सतराज सिंह तूर, दीपक सहरावत, संदीप जसुजा, अनिरुद्ध कौशल, आमिर यादव, राजीव कटारिया, तहाफ बैंस, कुंवर एन.एस. रौतेला, शिखर, अक्षय प्रधान, सहजाद लोहार,
श्रीमती नीलाक्षी चौधरी, श्रीमती तूर दविंदर, श्रीमती कमलेश सिंह, सुचित्रा जोशी, याना त्यागी, वर्षिता साह, निखिल साबरी, तन्मय तिवारी, सिद्धांत मनराल, अलभ्य सिंह रावत, आयुष्मान साह, वासु वशिष्ठ, नित्यंत नैथानी, बीरेंद्र एस. अधिकारी, योगेश पचोलिया, बी.पी.एस. मेर, प्रमोद बैलवाल, पंकज जोशी (बीरेंद्र एस. अधिकारी के स्थान पर संशोधित), डॉ. मनोज गोरकेला, शोभित जोशी, अविदित नोलियाल, रुशांक पी. सिजवाली, रिदित नैथानी, कुंवर एम.एस. रौतेला, विजेंद्रिया तोमर आदि मुख्य हैं ।


