खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, यूपी, हिमांचल,हरियाणा,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आठ अन्य मन्त्रियों के साथ शपथ ग्रहण की । सीएम के बाद मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली । गणेश जोशी ने पीएम मोदी और सीएम धामी को सैल्यूट कर शपथ ली तो रेखा आर्य ने कुमाऊंनी परिधान में शपथ ग्रहण किया । डॉ धन सिंह रावत के अलावा सुबोध उनियाल, चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं । 3 पुराने मंत्री इस मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाए हैं । जिनमें बंशीधर भगत, अरविंद पांडे,विशन सिंह चुफाल शामिल हैं ।

You cannot copy content of this page