खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शनिवार की अपरान्ह में नैनीताल पहुंच रहे हैं । वे नैनीताल क्लब में बजट पर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । जिसमें कई जनप्रतिनिधि व विषय विशेषज्ञ भी मौजूद होंगे ।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पौने तीन बजे देहरादून से प्रस्थान करेंगे और सवा तीन बजे नैनीताल क्लब पहुंचेंगे । जहां वे बजट पर संवाद चर्चा में हिस्सा लेंगे । रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब में ही करेंगे और अगले दिन पन्तनगर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और अपरान्ह में देहरादून लौट जाएंगे ।

You missed

You cannot copy content of this page