खबर शेयर करें 👉

चंपावत से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे मुख्यमंत्री

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत होगी। कांग्रेस समेत अन्य दलों की जमानत जब्त होगी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री के उतरने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और जनता में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री के आने से जिले के समग्र विकास के द्वार खुलेंगे।
यह कहना है लोहाघाट के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन सिंह फर्त्याल का। नैनीताल क्लब में हुई बातचीत में उन्होंने चंपावत सीट मुख्यमंत्री के लिए खाली करने के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खटीमा सीट से पराजय के बाद जनता में पछतावा है। जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री बगल की सीट से विधायक बनें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, धामी ने कम समय में अनेक कल्याणकारी व विकास कार्यो को मंजूरी देकर व तय समयावधि में पूरा करने का टारगेट देकर प्रदेश में नई कार्यसंस्कृति बनाई है, इससे जनता में विश्वास बढ़ा है, साथ ही सरकारी मशीनरी भी काम के प्रति अधिक जवाबदेह बनी है। उन्होंने कहा कि चंपावत सीट से धामी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उपचुनाव मात्र औपचारिकता है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट में उनकी हार नहीं धनबल की राजनीति की जीत हुई, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।

You missed

You cannot copy content of this page