खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, पुष्कर सिंह धामी 12 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) को 01 दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:10 बजे रा.इ.का. सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। सुंदरखाल स्कूल से प्रस्थान (कार द्वारा) कर अपराह्न 12:30 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट के बाद विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

 

मुख्यमंत्री अपराह्न 02:25 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर से प्रस्थान कर सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और अपराह्न 02:45 बजे सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड से प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा) कर अपराह्न 02:55 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page