खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी कल 3 दिसम्बर को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भम्रण पर आ रहे है।

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री 03 दिसम्बर (बुधवार) को पूर्वाह्न 11ः15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट उधमसिंह नगर से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11ः25 बजे स्टेडियम हैलीपैड गौलापार पहुॅचेंगे। वहां से प्रस्थान कर 11ः45 बजे से ग्रुप सेन्टर सीआरपीएफ काठगोदाम में पूर्व अर्द्ध -सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 12ः45 बजे ग्रुप सेन्टर सीआरपीएफ काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01ः00 बजे एमबीपीजी कॉलेज,प्रेक्षागृह हल्द्वानी में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरूस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

 

मुख्यमंत्री अपराह्न 2 बजे एमबीपीजी कॉलेज प्रेक्षागृह हल्द्वानी से एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page