खबर शेयर करें 👉
​नैनीताल । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी कल 04 जुलाई,  (शनिवार) को भीमताल भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीएम धामी
​दोपहर 1 बजे ऋषिकेश में कार्यक्रमों के बाद आई०डी०पी०एल० हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे।
​दोपहर 02:15 बजे सीएम ‘ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हैलीपैड, भीमताल (नैनीताल)’ पहुंचेंगे।
​दोपहर 02:25 से 02:35 बजे वे हैलीपैड से कार द्वारा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचेंगे।
​दोपहर 02:35 से 03:00 बजे: यह समय मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रखा गया है।
​अपराह्न 03 से शाम 04 बजे तक मुख्यमंत्री ‘ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल’ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद का कार्यक्रम अलग से जारी होगा ।
ALSO READ:  कर्मचारी नेता व राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया,राज्य आंदोलनकारियों ने भी पनदा के निधन को बताया अपूरणीय क्षति ।

You missed

You cannot copy content of this page