खबर शेयर करें 👉

चमोली । भारतीय मजदूर संघ की रविवार को गोचर चमोली में हुई बैठक में देश हित व श्रमिक हित के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई गई ।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर संघ किसी सरकार के  विरुद्ध नहीं बल्कि वह देश हित और श्रमिक हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय मजदूर संघ का श्रमिकों व मजदूर संघ की बैठक चमोली जिले के गौचर में पहली बार आयोजित हुई थी।

ALSO READ:  तल्लीताल,हरिनगर निवासी व नगरपालिका के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत,

भारतीय मजदूर संघ की कार्य समिति की बैठक का संचालन प्रांतीय प्रमुख डॉ0 शैलेन्द्र, मार्गदर्शन गौचर नगर पालिका अध्यक्षा अंजू बिष्ट, अनुपम संगठन मंत्री व प्रभारी उत्तराखंड- उत्तर प्रदेश, दिल्ली- नेपाल संजीव विश्नोई, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड पूरन चंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मेहता, शेखरानंद प्रदेश महामंत्री,सुमित सिंघल प्रदेश महामंत्री, आदर्श सकलानी प्रदेश कोषाध्यक्ष, अलमिया प्रदेश मंत्री, श्रीमती पवित्रता जिला अध्यक्ष आशा कर्मचारी,  लवलेश विश्वकर्मा आशा कर्मचारी प्रदेश महामंत्री,  दिनेश जोशी महामंत्री  संविदा कर्मचारी महासंघ, श्रीमती प्रेमा बिष्ट महामंत्री रो.स.कर्मचारी संघ, श्रीमती सुनीता राणा उर्मिला देवी मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page