खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने सोमवार को विश्वविद्यालय के छात्रावास में दिवंगत हुए छात्र के परिजनों से मिलकर  शोक सांत्वना व्यक्त की ।

विदित हो कि कुछ दिन  पूर्व सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के छात्रावास में अपनी जीवन लीला समाप्त (सुसाइड)करने वाला छात्र नैनीताल के सात नम्बर का रहने वाला था । सोमवार को अल्मोड़ा विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने दिवंगत छात्र के परिजनों के घर जाकर मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी ।
कुलपति प्रो बिष्ट ने विद्यार्थियों को अपने एक संदेश में कहा कि वे किसी विपरीत परिस्थिति में हताश न हों और मानसिक अवसाद जैसी स्थितियों को अपने में हावी न होने दें। अपने दुःख को साझा करें। अपने अभिभावकों को दुःख न पहुचाएं। सकारात्मक रहकर अभिभावकों के सपनों को साकार करने का प्रयास करें। वे सकारात्मक भाव रखकर जीवन के कठिन क्षणों का सामना करें। उन्होंने मृतक के परिजनों का ढांढस बढ़ाते हुए कहा कि वे उनके दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

कुलपति के साथ डा दीपक मेलकानी,डा.मोहित रौतेला,वीरेंद्र जोशी,छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट , मनमोहन रोका,परीक्षित देव, प्रमोद कुमार आदि  भी शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page