खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एक  महिला ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया है जो स्वस्थ हैं । ये बच्चे निर्धारित तिथि से 37 दिन पहले हुए हैं। घटना अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की है ।

 

बताया गया है कि गर्भ में तीन बच्चे होने का पता चलने पर महिला और उसके परिजनों ने गर्भपात कराने की इच्छा जताई थी लेकिन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की काउंसलिंग के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया।

 

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार नगर के टम्टा मोहल्ला निवासी माया टम्टा को गर्भधारण के बाद हुई जांच में गर्भ में तीन भ्रूण होने का पता चला तो उन्होंने और परिजनों ने गर्भपात कराने की इच्छा जताई लेकिन मेडिकल कॉलेज के महिला रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता ने उन्हें सफल प्रसव का भरोसा दिलाया, तो उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। तब से वह चिकित्सकों की लगातार निगरानी में थीं। शनिवार को माया को सांस लेने में दिक्कत के साथ तेज प्रसव पीड़ा हुई तो वह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। जहां चिकित्सकों ने उनका सिजेरियन प्रसव कराया, ऑपरेशन के बाद उन्होंने तीन बेटों को जन्म दिया।

ALSO READ:  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नरेश पाण्डे की जमानत याचिका पर विशेष न्यायधीश एफ टी एफ सी पॉक्सो ने की सुनवाई, नरेश पांडे को नहीं मिली जमानत ।

 

डॉ. श्वेता के अनुसार तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। एक बच्चे का वजन 1.9 किलो, दूसरे का 2किलोग्राम और तीसरे का 2.1 किलोग्राम है जो मानकों के अनुरूप सही है। माया के जच्चा बच्चा कार्ड में प्रसव की संभावित तिथि 25 जुलाई अंकित है। इस तिथि से 37 दिन पूर्व सुरक्षित प्रसव से पूरी टीम के हौसले बुलंद हैं तो परिजनों में खुशी का माहौल है।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

 

महिला का यह तीसरा प्रसव है। उनका पहले आठ साल का बेटा है। एक बेटी का चार साल की उम्र में निधन हो गया था। उसके दिल में छेद था।

You missed

You cannot copy content of this page