खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल चार्टन लॉज निवासी युवक ने मुंबई में मॉडल अवार्ड अपने नाम किया है।
बता दें की नगर के मल्लीताल स्थित चाटर्न लॉज निवासी युवा शादात मलिक ने मुंबई में आयोजित ‘मॉडल आइकन ऑफ इंडिया 2023’ में ‘मिस्टर बेस्ट हेयर स्टाइल’ अवार्ड जीता है। नगर के सेंट जोसफ कॉलेज व सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई के दौरान से ही मॉडलिंग के शौकीन शादात दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की अंतिम वर्ष में पढ़ाई के साथ मुंबई की एक शूट कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर व सीनियर एडीटर के पद पर कार्यरत है। उनके पिता बॉबी मलिक भी अभिनय से जुड़े हैं, जबकि मां रक्षंदा गृहणी जबकि बहन हमीरा राजस्थान के एक समाचार चैनल में एंकर है। बता दें
शादात मलिक ने भी नैनीताल में रिपोर्टिंग की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें उपलब्धि पर उन्हे बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

You missed

You cannot copy content of this page