खबर शेयर करें 👉

कहते हैं असफलता से हार न मानकर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है, इसको प्रमाणित कर दिखाया विनीत प्रताप सिंह ने । विनीत प्रताप सिंह का चयन आईआईटी रुड़की में एमटेक के चयन हुआ है जिनका विषय “अप्लाइड मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कम्प्यूटिंग” है ।

विनीत ने वर्ष 2016 में एमबीपीजी कॉलेज से गणित विषय से एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की । उसके बाद हल्द्वानी में डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार से नेट और गेट परीक्षा की तैयारी की और दिल्ली में पाई ऐम संस्थान से भी तैयारी की और अपनीलगातार मेहनत से गेट परीक्षा 1600 रैंक के साथ उत्तीर्ण की । इसके बाद विनीत ने लगातार अलग अलग जगह देश के उच्च और प्रतिष्ठित संस्थानों में पीएचडी और एमटेक के लिए लगातार साक्षात्कार दिए और अंत में आईआईटी रुड़की में सफलता प्राप्त की ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट न्यूज -: सहायक अध्यापक एल टी ग्रेड, की नियुक्ति से संबंधित एकलपीठ का आदेश मानेगा यू के एस एस एस सी, खंडपीठ में दायर विशेष अपीलें वापस ली आयोग ने ,

 

मूल रूप से किच्छा निवासी विनीत बचपन से ही काफी मेहनती छात्र रहे हैं । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता,अध्यापक डॉ0 सुरेंद्र पडियार, डॉ0 आनंद कुमार, डॉ. डी सी मिश्रा, डॉ. योगेश और  अप्रत्यक्ष रूप से मार्गदर्शन करने वाले अन्य सभी शिक्षकों व मित्रों को दिया है । उनकी इस सफलता पर कई लोगो ने उन्हें फोन कर बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page