खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा भारत के  प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय, तल्लीताल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव पंडित नेहरू ने ही रखी थी। देश की प्रगति में दिये गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।  इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डा.महेन्द्र सिंह पाल ,पूर्व दर्जा मंत्री रईस अहमद,  मुन्नी तिवारी ,कैलाश अधिकारी, धीरज बिष्ट ,विनोद परिहार ,दिनेश कर्नाटक ,राजेंद्र सिंह मनराल,कनक साह, सुखदीप सिंह आनंद, बंटू आर्य, कमल जोशी, आयुष कुमार, प्रियांशु बिष्ट आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page