खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने हेतु गठित जनपद स्तरीय समिति ने मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी के नेतृत्व में  भीमताल में सिंगल  यूज प्लास्टिक के  खिलाफ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आकस्मिक छापामारी अभियान चलाया गया। यह छापेमारी अब नैनीताल में होगी । यह कार्यवाही हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रही है ।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

अभियान के दौरान लगभग 15 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीबैग्स एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का नियम विरुद्ध उपयोग होता पाया गया। जिस पर टीम द्वारा दुकानों में चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 4000 की धनराशि वसूल की गई। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। बताया इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। टीम में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. मुकेश सिंह नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट के अलावा अवर अभियंता महेंद्र सिंह धौनी, अनिल इटनी, दीप चंद्र तिवारी, जितेंद्र पाठक, किशन सिंह नयाल आदि शामिल रहे।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page