खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित एक समारोह में भवाली निवासी खष्टी बिष्ट को बालिका एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिए गए सहयोग के लिये सम्मानित करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।

खष्टी बिष्ट ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस सहित कई संगठनों के माध्यम से महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिये प्रेरित करती हैं । उन्हें पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरुष्कार मिले हैं । वे राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहती हैं और कांग्रेस सरकार में दर्जा राज्य मंत्री के अलावा कांग्रेस संगठन के कई पदों में रही हैं ।

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

 

गुरुवार को देहरादून में हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य,सचिव महिला एवं बाल विकास एच सी सेमवाल सहित बड़ी सख्या में लोग मौजूद थे । खष्टी बिष्ट को मिले इस सम्मान पर उनके शुभ चिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page