खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार  स्टाफ हाउस 7 नंबर क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय हरीश चंद्र दुम्का को बीते 16 फरवरी को अचानक पेट के दर्द की शिकायत हुई इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन  उसे बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार कर घर भेज दिया। वही देर रात एक बार फिर युवक को पेट में अचानक से जोर का दर्द होने लगा तबीयत बिगड़ती देख परिजन युवक को आनन-फानन में बीड़ी पांडे अस्पताल ले गए । जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसआई हरिश सिंह द्वारा गुरुवार को पंचनामें की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवक की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया कि मृतक अविवाहित था साथ ही होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर वह वर्तमान में एक होटल में वेटर का कार्य करता था मृतक  के तीन भाई है।  मृतक के पिता की नैना देवी मंदिर के पास दुकान है ।

You missed

You cannot copy content of this page