खबर शेयर करें 👉

मतगणना सूचना–:

नैनीताल । नैनीताल, भवाली व भीमताल नगरपालिकाओं की मतगणना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल, हल्द्वानी नगर निगम व लालकुआं, कालाढुंगी नगर पंचायत की मतगणना एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी व रामनगर नगर पालिका की मतगणना रामनगर डिग्री कॉलेज में होगी ।

 

   उप निर्वाचन अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी सूचना के अनुसार नैनीताल नगर पालिका में कुल 25629 मतदाताओं में से 14371 ने मतदान में हिस्सा लिया । जबकि भवाली में 4254 व भीमताल में 7041 लोगों ने मतदान किया है ।
  मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी और पहले सभासद पद के मतों की गणना होगी ।मतगणना के लिये तीनों मतगणना स्थलों में 524 मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं । सुरक्षा के लिये मतगणना केंद्रों में करीब तीन सौ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे । साथ ही मतगणना स्थल पर बेरिकेटिंग लगाई जा रही है ।
  मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा ।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You cannot copy content of this page