खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 17 मई (बुधवार) को नैनीताल प्रवास पर आ रहे हैं।
जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (बुधवार) को एम्स ऋषिकेश हेलीपैड से प्रस्थान कर दोपहर 01ः50 बजे कैलाखान हैलीपैड नैनीताल पहुॅचेगे।  जहां से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 02ः20 बजे राजभवन नैनीताल पहुॅचेगे। राज्यपाल 19 मई से 21 मई 2023 के मध्य राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित होने वाले गर्वनर्स गोल्फ टूर्नामेंट का 19 मई (शुक्रवार) को शुभारंभ करेंगे।

You cannot copy content of this page