खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । 14 अगस्त की रात से नैनीताल में बारिश थमने के बाद गुरुवार शाम को नैनीताल में तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई है ।

नैनीताल में 15 अगस्त को बारिश नहीं हुई थी । जबकि 16 अगस्त को धूप खिलने से स्थानीय लोगों ने तीन चार दिन बाद धूप के दीदार किये और कपड़े सुखाए । गुरुवार 17 अगस्त को भी यहां पूरे दिन बारिश नहीं हुई । किन्तु शाम होते ही हल्की बारिश शुरू हो गई । जो 8.30 बजे से तेज हवाओं व गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी । यह बारिश नैनीताल के अलावा आस पास के क्षेत्रों व हल्द्वानी में भी हुई है । शाम के समय हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची --: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: आई ए एस अधिकारियों के दायित्वों में भारी बदलाव, देखें सूची ।

मौसम विभाग ने इस हफ्ते नैनीताल जिले में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page