खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लगातार बढ़ रहे अपराधों से जनमानस में चिंता होना स्वभाविक है । ताजा मामला में रामनगर  खताड़ी चौकी क्षेत्र के पास एक युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मृतक 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान मे युवक का शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

पुलिस का कहना है की हत्या करने में 4 लोग शामिल है। हत्या से पूर्व सभी लोगो ने साथ बैठकर शराब पी थी। आपस में किसी बात पर झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने इस युवक की हत्या कर दी
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।

You missed

You cannot copy content of this page