खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से नैनीताल घूमने आए युवक को नकली नोट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि युवक के अन्य तीन फरार साथियों को पुलिस खोज रही है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फ रनगर से अकील बालियान अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए मंगलवार की सुबह नैनीताल पहुंचा था, पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद चारों मल्लीताल बाजार में घूमने चले गए। इस दौरान चारों ने बाजार की दुकानों से खरीददारी की लेकिन एक दुकान में अंडरवियर खरीदने के दौरान जैसे चारों दुकान से आगे निकले तो दुकान संचालक ने नकली नोट पहचान लिया। दुकानदार ने आगे युवकों का पीछा कर अकील को पकड़ लिया जिसके बाद दुकानदार युवक को कोतवाली ले आया। दुकानदार को युवक को पकड़ता देख साथी तीन युवक मौके से फरार हो गए जिसके बाद वह पार्किंग से कार निकालकर फ रार हो गए। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास दुबई की करेंसी व भारत की करेंसी पाई गई। पुलिस ने बैंक में नोट की जांच कराई तो नोट नकली पाए गए।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया था। रास्ते में उसके साथी ने उसको नकली नोट दिए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि गांव बालियान नियर चांद मस्जिदए मुजफ्फरनगर  निवासी अकील बालियान के पास से 17 नोट दुबई तथा चार नोट 500 के मिले हैं उन्होंने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की सम्बंधित धारा के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि अन्य तीन युवकों की तलाश की जा रही है।
ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You missed

You cannot copy content of this page