खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुमाऊँ विश्व विद्यालय का एक कर्मचारी साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है । साइबर ठग ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर 1.80 लाख की ठगी की है  । घटना की सूचना पुलिस को दे दी ही है ।

विश्व विद्यालय के कर्मचारी जीवन सिंह द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि एक अक्टूबर को 12 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक काल आया। जिसमें उसने एसबीआई खाते की केवाईसी अपडेट नहीं होने पर उनका खाता बंद होने की बात कही।
 जानकारी मांगने के साथ कर्मचारी ने एक लिंक भेज क्लिक करने को कहा। लिंक में क्लिक करते ही उनके डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पांच ट्रांजेक्शन हुई। जिसमें उनके 1 लाख 80 हजार रुपये कट गए।
 जिसके बाद उनको साइबर ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में शिकायत साइबर को भेज दी गई है।

You missed

You cannot copy content of this page